13 February 2023 01:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अपराधियों से ना शहर सुरक्षित है ना ही जेलें और बाल सुधार गृह। अबकी बार बीकानेर के बाल सुधार गृह में नाबालिग पर हमला होने का मामला सामने आया है। नाबालिग ने सदर थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। तीनों आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। नाबालिग का आरोप है कि वह बाल सुधार गृह में सो रहा था। तभी आरोपियों ने हमला कर दिया। उसका गला दबाकर चाकू से वार किए गए। उसे चेहरे पर चाकू लगे हैं। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच के बाद ही पूरी कहानी साफ होगी।
बता दें कि नाबालिग अपचारियों को जेल की बजाय बाल सुधार गृह में भेजा जाता है।
RELATED ARTICLES
05 November 2023 01:44 PM