16 July 2024 01:58 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। गंगाशहर में चल रहे एक विवाह समारोह के दौरान भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल पर हमला हुआ है। उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है।घटना सिने मैजिक के सामने स्थित राधे कृष्णा भवन के आगे की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यहां गोपाल अपने पिता भाजपा नेता शिवरतन अग्रवाल व परिवार के साथ विवाह समारोह में आए हुए थे। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे घर जाने के लिए भवन से बाहर निकले। परिवार के कुछ सदस्य भवन के अंदर ही थे, वे उन्हीं का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मनन अग्रवाल पुत्र केदार अग्रवाल, केदार अग्रवाल पुत्र सोहनलाल अग्रवाल, केशव अग्रवाल पुत्र आनंद, राजेंद्र अग्रवाल पुत्र दाऊलाल व अशोक अग्रवाल पुत्र रामचंद्र वहां आए और उन्होंने गोपाल अग्रवाल पर हमला बोल दिया। मनन ने धारदार वस्तु से गोपाल के सिर वार किया, जिससे गोपाल घायल हो गए। देखते ही देखते सब इकट्ठा हो गए। तब केदार अग्रवाल ने गोपाल के रिश्तेदार की चाबी लगी हुई कार स्टार्ट की और उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। असफल हुआ तो गाड़ी लेकर फरार हो गया। पीछा किया गया। केदार ने पोलीटेक्निक से शिवबाड़ी जाने वाली रोड़ पर स्थित डिवाइडर पर कार चढ़ा दी। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसको पकड़ा गया लेकिन वह भाग छूटा।बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 126(2) व 324(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई अरुण कुमार को सौंपी है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
13 February 2026 02:44 PM