28 July 2026 05:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सहनशीलता का अभाव और असंतुष्टि आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ा रहा है। अब एक 50 वर्षीय पुरुष ने रेलगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी।
मामला लूणकरणसर के लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पीछे का है। जहां सुरनाणा निवासी 50 वर्षीय तेजाराम मूंड ने आत्महत्या कर ली। तेजाराम ने वहां से गुजर रही जयपुर -सूरतगढ़ पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
सूचना पर पुलिस व टाईगर फोर्स मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि तेजाराम का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। उसके शरीर के टुकड़े इकट्ठे करने में 30 मिनट लग गये।
RELATED ARTICLES
06 March 2020 06:27 PM