13 March 2021 09:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शहर की कई पॉश कॉलोनी में रविवार को बत्ती गुल हो जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे से 11 बजे यह कटौती रहेगी। इस दौरान तीन घंटे तक आमजन को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कटौती का असर गांधी कॉलोनी, करणी नगर, सेक्टर-4 पवनपुरी व पीएंडटी कॉलोनी में रहेगा। ऐसे में कपड़ा प्रेस, मोबाइल चार्ज जैसे आवश्यक काम पहले ही निपटा लेने चाहिए। बता दें कि यह कटौती विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के कारण की जा रही है।
RELATED ARTICLES
09 December 2023 09:49 PM