18 January 2025 12:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डीएसटी व नोखा पुलिस ने बीकानेर में एमडी सप्लाई करने आए दो तस्करों को एमडी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मटोलचक, दया सागर, फलौदी निवासी सुनील विश्नोई व विकास विश्नोई के रूप में हुई है। आरोपियों के पास 200 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने क्रेटा कार भी जब्त कर ली है।
डीएसटी को तस्करों के संबंध में सूचना मिली थी। जिस पर नोखा थानाधिकारी अमित कुमार स्वामी व डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह, दीपक यादव आदि ने रासीसर टोल के पास से आरोपियों को धर दबोचा। कार्रवाई में एएसआई रामकरण सिंह की विशेष भूमिका रही।
पुलिस आरोपियों से अनुसंधान कर रही है। आरोपी सुनील का आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी बीकानेर जिले में सप्लाई कर चुका है।
बता दें कि मटोलचक वही गांव है जहां से बड़ी मात्रा में नशा फलौदी और फलौदी से बाहर सप्लाई होता है। जानकारी के अनुसार यहां बड़ी संख्या में मादक पदार्थों के तस्कर हैं। पुलिस भी यहां जाने से कतराती है। अगर इस गांव से तस्करों को सफाया कर दिया जाए तो लंबे समय तक नशे का बड़ा बाजार खत्म हो सकता है।
RELATED ARTICLES
08 March 2021 11:17 AM