28 February 2020 07:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरू स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी द्वारा तराशे जा रहे हीरे की चमक लगातार पूरे देश में फ़ैल रही है। ये हीरा है बीकानेर की लाडली कबड्डी खिलाड़ी निरमा कस्वां। एक बार फिर निरमा ने बीकानेर का नाम रोशन किया है। 2 मार्च से 8 मार्च तक जयपुर में होने वाले 67वें सीनियर नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट में निरमा अपना दमखम दिखाएगी। वह राजस्थान की टीम से खेलने वाली बीकानेर की एकमात्र खिलाड़ी है। जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में देशभर की सत्तर टीमें खेलेंगी, जिसमें राजस्थान की टीम शामिल है। उल्लेखनीय है कि एकेडमी के जाने-माने कोच डॉ आरके सांगवा निरमा को पिछले 6 साल से नियमित आठ घंटे अभ्यास करवाते हैं। निरमा सीनियर टीम में तीसरी बार खेलने जा रही है, इससे पहले जूनियर टीम की कई बार कप्तानी कर चुकी है। निरमा की सफलता पर उसके कोच डॉ आर के सांगवा ने बताया कि वह जितनी शिद्दत से उसे ट्रैनिंग दे रहे हैं उतनी ही मेहनत और लगन से वह ट्रैनिंग ले रही है। इस उपलब्धि पर एकेडमी के डायरेक्टर भीखाराम सांगवा व मैनेजर दिलकांत सिंह माचरा ने राजस्थान कबड्डी एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 February 2021 11:27 AM