05 June 2021 05:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुनावी रंजिश पाले बैठे दो पक्ष आज भिड़ गए। मामला छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर का है। जहां आज दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मामला इतना गरमाया कि पुलिस जाब्ते को लाठी चार्ज करना पड़ा।
मामला सरपंच चुनाव से जुड़ा बताया जा रहा है। सरपंच चुनाव बरकत अली व चेतराम जाट के बीच हुआ था। चुनाव में चेतराम को हराकर बरकत अली सरपंच बना। चुनाव से चार दिन पहले व चुनाव के दिन दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश है।
आरोप है कि आज जब बरकत अली खेमे के लड़के बाजार गए, तब चेतराम खेमे के लड़कों ने स्कोर्पियो चढ़ाने का प्रयास किया। घटना में एक युवक दूर उछलकर गिर गया। हालांकि वह बच गया। इसके बाद ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास भी हुआ बताते हैं। मामला गरमाया तो दोनों पक्षों के 50-60 युवक इकट्ठा हो गए। मारपीट भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति स्थापित करने के लिए लाठीचार्ज कर युवकों को खदेड़ा।
थानाधिकारी रतनलाल का कहना है कि सरपंच खेमे के युवक मोटरसाइकिल पर बाजार आए थे। तभी दूसरे पक्ष के युवकों ने फोन कर कहा कि तुम यहां कैसे आए। यहीं से विवाद शुरू हुआ। फिलहाल दोनों पक्षों के युवक छिपे हुए हैं। कोई भी सामने नहीं आ रहा है। सारी घटना दोनों पक्षों के सामने आने पर ही साफ होगी।
घटना में जुल्फकार पुत्र मुहम्मद अली के हल्की चोट लगी। बाकी किसी के चोटिल होने की ख़बर नहीं है। मामला शांत हो चुका है। दोनों पक्षों के सामने आने पर मुकदमें दर्ज किए जाएंगे।
RELATED ARTICLES
21 October 2022 12:37 AM