28 December 2022 04:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीएसएफ ने दस करोड़ की लावारिस हेरोइन जब्त की है। मामला खाजूवाला लगते भारत पाकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक आज अल सुबह बीएसएफ को यह हेरोइन मिली। अनुमान है कि किसी ने यह हेरोइन यहां डंप की होगी। हेरोइन का वजन दो किलो है। ख़बर लिखने तक बीएसएफ की तरफ से खाजूवाला थाने में मुकदमा दर्ज हो रहा था। जांच थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत करेंगे।
बता दें कि इससे पहले भी यहां पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की बड़ी खेपें पकड़ी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो हेरोइन का मूल्य पांच करोड़ बताया जाता है। ऐसे में पकड़ी गई हेरोइन की कीमत दस करोड़ रुपए मानी जा रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM