17 January 2025 11:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लंबे समय से कार्यवाहक सीएमएचओ के भरोसे चल रहे बीकानेर को अब सीएमएचओ मिल गया है। डॉ पुखराज साद को बीकानेर सीएमएचओ लगाया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैकडेट में जारी की गई सूची में डॉ पुखराज साद का तबादला मेडिकल कॉलेज बीकानेर से सीएमएचओ बीकानेर के पद पर किया गया है। बता दें कि डॉ अबरार पंवार के बाद डॉ मोहित सिंह तंवर को बीकानेर सीएमएचओ लगाया गया था।
लेकिन डॉ मोहित सिंह अपने रवैये की वजह से जल्द ही राडार में आ गए और उन्हें सीएमएचओ पद से हटा दिया गया। फिर डॉ राजेश गुप्ता को कार्यवाहक सीएमएचओ लगाया गया था।
सरकार बदलने के साथ ही शुरू हुई सीएमएचओ पद की रेस फिर शुरू हो गई। इस रेस में अब तक डॉ सुनील हर्ष, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ पुखराज साद सहित पूर्व बीकानेर सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा, डॉ राजेन्द्र चौधरी सहित झुंझुनूं डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल भी रहे।
डॉ बीएल मीणा ने भी ज्यादा मशक्कत नहीं की। लेकिन डॉ सुनील हर्ष, डॉ राजेश गुप्ता व डॉ पुखराज साद ने सीएमएचओ बनने के लिए पूरी मशक्कत की। इनका समर्थन कर रही लॉबी ने भी खूब जोर लगाया। इंटीरियर बिजनेस से जोड़े नोखा के एक बड़े घराने ने डॉ गुप्ता को सीएमएचओ बनाने की जमकर कोशिश की मगर पार नहीं पड़ी। तो डॉ सुनील हर्ष को सीएमएचओ बनाने के लिए भी विधायक गुट ने भरपूर कोशिश की। आखिरकार गेंद डॉ पुखराज साद के पाले में आ गई। सूत्रों के मुताबिक डॉ पुखराज के लिए संघ लॉबी ने पूरी सिफारिश की थी। साथ ही अर्जुनराम मेघवाल ने भी पुखराज के लिए सिफारिश की बताते हैं। सूची में राजस्थान के कुल 25 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। देखें सूची


RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
04 June 2024 01:22 PM