20 June 2020 06:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में रविवार को सूर्य ग्रहण है इससे पहले लगातार पांच दिनों तक कोरोना का कहर बरसा है। शनिवार को 8 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें से सात पॉजिटिव रानी बाज़ार औद्योगिक क्षेत्र की सात नंबर रोड़ के हैं। जिनमें 40 व 65 वर्ष की दो महिलाएं हैं। वहीं दो पुरूष 33 व 44 वर्ष के हैं, एक युवक 19 वर्ष का है तथा एक दस साल का बच्चा है। यह बच्चा वैसे श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी बिग्गा रहता है लेकिन अभी दो माह से छुट्टियां बिताने यहां आया हुआ था। ये सातों शुक्रवार को आए पाबू बारी के पॉजिटिव के रिश्तेदार हैं। वहीं आठवां पॉजिटिव सर्वोदय बस्ती का 28 वर्षीय युवक है, जो कि पूर्व में आए एक पॉजिटिव से संक्रमित हुआ। बता दें कि 16 जून लगने के साथ ही आधी रात को कोरोना के आंकड़ों में वृद्धि हुई और 16 से 20 जून अभी तक 58 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। 16 जून को कुल सात पॉजिटिव सामने आए, इनमें से एक की मरने के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इस कैंसर मरीज का परिवार भी संक्रमित पाया गया। हालांकि इसकी मृत्यु 16 की रात को हुई लेकिन 17 को इसकी रिपोर्ट आने पर पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। वहीं 17 जून को कुल 6 केस आए, 18 जून को भी 6 केस आए। 19 जून को आई रिपोर्ट्स ने सबके होश उड़ा दिए, इस दिन कुल 29 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। वहीं आज फिर 8 केस अबतक आ चुके हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 September 2022 04:17 PM