06 August 2020 12:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में एक बार एक ही दिन में तीन कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। कोरोना से तीसरी मौत नत्थूसर गेट निवासी 90 वर्षीय गोपी किशन पुत्र जीवन राम की हुई है। गोपी किशन को 1 अगस्त को एस एस बी में भर्ती किया गया था था, इसके बाद 5 अगस्त को एस एस बी आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं बताई जा रही परन्तु अधिक उम्र होने से कमजोर थे। बता दें कि इससे पहले सिविल लाइंस निवासी 64 वर्षीय रतन कंवर पत्नी कैलाश व गुलजार बस्ती निवासी 63 वर्षीय मोहम्मद शरीफ पुत्र हाजी अब्दुल की मृत्यु हुई थी।
RELATED ARTICLES
17 December 2020 05:29 PM