25 January 2025 07:06 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईजी ओमप्रकाश पासवान की स्पेशल टीम ने नशे के खिलाफ एक्शन लेते हुए साढ़े सात लाख की स्मैक सहित एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी की पहचान पतरोड़ा, श्रीगंगानगर निवासी जसकरण सिंह पुत्र प्रेमसिंह मजबी सिख के रूप में हुई है।
आरोपी अनूपगढ़ से श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र आया, तभी सब इंस्पेक्टर देवीलाल सहारण मय टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। अनुमान है कि आरोपी यह नशा श्रीगंगानगर में सप्लाई करता। आरोपी के पास 150 ग्राम स्मैक(चिट्टा) मिला। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 7.50 लाख रूपए बताई जा रही है।
आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में कार्रवाई करने वाली देवीलाल सहारण मय टीम में हैड कांस्टेबल विमलेश कुमार, कांस्टेबल अवतार सिंह, मांगीलाल, बाबूलाल, रविन्द्र, मुखराम व सीताराम शामिल थे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM