19 April 2020 02:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में पान मसाला व जर्दे का सबसे बड़ा व्यापारी जयपुर से आई जीएसटी टीम के शिकंजे में आ गया है। रामदेव पान भंडार फर्म के विभिन्न गोदामों व आउटलेट्स पर जीएसटी की टीम जांच कर रही है। सुजानदेसर पर अभी टीम कार्रवाई कर रही है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शाम तक यह कार्रवाई चलेगी। बता दें कि लॉक डाउन होने के बाद भी धड़ल्ले से रजनीगंधा सहित अन्य सह उत्पादों की कालाबाजारी की जा रही थी। जयपुर मुख्यालय ने बीकानेर की टीम को इसमें शामिल नहीं किया है। रजनीगंधा सहित अन्य पान मसाले व जर्दे खाने वाले इसके बिना रह नहीं पा रहे हैं, इसी की आड़ में यह कालाबाजारी हो रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 April 2025 09:57 AM