21 May 2020 12:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के बड़े डॉक्टर सहित महिला चिकित्सक को होम क्वॉरन्टाइन किया गया है। ये सीनियर डॉक्टर अणचा बाई अस्पताल में बैठते हैं, इनके अलावा एक महिला चिकित्सक को भी होम क्वॉरन्टाइन किया हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुनारों की गुवाड़ के मृतक की बेटी का ससुर दो सप्ताह पहले यानी शुक्रवार को अणचाबाई अस्पताल में दिखाने गया था। उसे खांसी की शिकायत थी। जिसके बाद सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा को सूचना दी गई। जिसके बाद जांच में इसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि दोनों डॉक्टरों ने सुरक्षा इंतज़ाम कर रखे थे, फिर भी एहतियातन इन दोनों को होम क्वॉरन्टाइन किया हुआ है। बता दें कि नियमानुसार कोरोना संदिग्ध व मरीज़ की पहचान उजागर नहीं की जा सकती, इसलिए इन चिकित्सकों के नाम नहीं उजागर किए जा रहे।
RELATED ARTICLES
24 December 2022 08:11 PM