10 January 2022 11:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर रोड़ जैन पब्लिक स्कूल के सामने ट्रेलर व स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर की ख़बर आ रही है। घटना कुछ देर पहले की है। कांस्टेबल सतीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। ट्रेलर गंगाशहर की ओर से आया था, वहीं स्कॉर्पियो गोगागेट सर्किल की तरफ से आया। जैन पब्लिक के पास दोनों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। ट्रेलर स्कॉर्पियो से भिड़ने के बाद अग्रवाल भवन की दीवार में जा घुसा। भवन की दीवार भी टूटी बताते हैं।
पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे। एयर बैग खुलने से तीनों को गंभीर चोटें नहीं आई। वहीं ट्रेलर चालक फरार हो गया। दोनों वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।स्कॉर्पियो सोलर प्लांट की बताई जा रही है। ख़बर लिखने तक मौके पर रात्रि डीओ हैड कांस्टेबल सहीराम, कांस्टेबल सतीश कुमार सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।


RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
11 December 2020 02:23 PM