11 September 2026 10:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पौत्री से छेड़छाड़ के आरोप में दादा को गिरफ्तार किया गया है। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पौत्री ने अपने दादा के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। पुलिस पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले नाबालिग की माता यानी आरोपी की पुत्रवधू ने भी अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत थी थी। पता चला है कि घर में संपत्ति विवाद भी चल रहा है।
वहीं पीड़िता का पिता भी इधर उधर ही है। उसके खिलाफ भी धोखाधड़ी आदि के कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
13 April 2024 05:20 PM