10 November 2021 08:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा के गट्टाणी राम मंदिर से जुड़े विवाद में मुख्यमंत्री ने नोखा सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला सरदारमल गट्टाणी ट्रस्ट के राम मंदिर से जुड़ा है। ट्रस्ट का आरोप है कि प्रेम पुजारी यहां अनाधिकृत प्रवेश करता है। उसकी नीयत खराब है वह मंदिर पर कब्जा करने की फिराक में है। ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता विनायक चितलांगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुख्यमंत्री को जरिये ईमेल शिकायत की गई थी। आरोपी पुजारी कब्जा करना चाह रहा है। ट्रस्टियों के मना करने पर उन्हें आत्मदाह की धमकी देता है। इसके अतिरिक्त मंदिर, ट्रस्ट व ट्रस्टियों को बदनाम करता रहता है। विनायक चितलांगी के अनुसार मुख्यमंत्री ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नोखा सीओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विनायक चितलांगी ने बताया कि प्रेम पुजारी के खिलाफ 50 लाख की मानहानि का दावा भी जा रहा है।
RELATED ARTICLES
17 November 2020 07:18 PM