14 March 2020 11:57 AM

बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बत्तीस वर्षीय विवाहिता के अपने प्रेमी के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। मामला नापासर थाना क्षेत्र का है। जहां परिवादी ने पुलिस को बताया है कि कार्तिक उर्फ मोंटी पारीक उसके भाई की पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। महिला की शादी परिवादी के भाई से बारह साल पहले हुई थी। वहीं मोंटी अविवाहित बताया जा रहा है। मोंटी की उम्र 27 साल व विवाहिता की उम्र बत्तीस साल बताई जा रही है। थानाधिकारी संदीप पूनिया ने बताया कि दोनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। धारा 363 व 366 भादंसं के तहत दर्ज इस मामले की जांच एएसआई जगदेव सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
27 January 2022 04:20 PM