20 March 2021 09:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्वाद की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन चुके खाओसा की फैक्ट्री में अब साधु संतों के चरण भी पड़ने लगे हैं। शुक्रवार को श्रीलालेश्वर महादेव मठ के मठाधीश स्वामी श्री संवित सोमगिरी महाराज ने खाओसा इंडस्ट्रीज का अवलोकन किया। सोमगिरी महाराज अवलोकन के दौरान खासे उत्साहित दिखे, वहीं अवलोकन के पश्चात संतुष्ट भी दिखे।
संस्थान के निदेशक योगेश रावत ने बताया कि इंडस्ट्रीज में बनने वाले उत्पादों की सभी वैरायटी और उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग व साफ सफाई को देख कर महाराज ने कहा कि खाओसा गुणवत्ता को लेकर अपने दायित्व का निर्वहन ठीक ढ़ंग से कर रहा है। इससे पूर्व बनवारी लाल रावत, राजेश रावत एवं योगेश रावत ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान महाराज द्वारा योगेश रावत को गुरु तत्व नामक पुस्तक भी भेंट की गई।अंत में महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि इसी प्रकार उत्पाद की क्वालिटी को बेहतर रखते हुए खाओसा ब्रांड पूरे भारत में नाम स्थापित करेगा। इस दौरान उन्होंने कोरोना गाइडलाइंस की पालना पर संतोष व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
27 February 2023 11:15 PM