21 July 2021 10:40 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर सहित देशभर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। बीकानेर में अल-सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर भूकंप आया। मौसम विभाग के अनुसार यह मध्यम श्रेणी का भूकंप था। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मैग्नीट्यूड मापी गई। वहीं गहराई 110 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र बीकानेर से पश्चिम की तरफ 343 किलोमीटर पाकिस्तान में रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई शाम से ही भूकंप का सिलसिला शुरू हो गया था। 20 जुलाई की शाम पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद अर्ध रात्रि को तारीख बदलते ही 1 बजकर 7 मिनट पर हरियाणा के सोनीपत में 2.3 तीव्रता व 2 बजकर 6 मिनट पर 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। मेघालय में रात 2.10 मिनट पर 4.3 तीव्रता का, लेह लद्दाख में अलसुबह 4 बजकर 57 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।
गनीमत रही कि भूकंप से किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM