10 January 2021 03:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी बोरुंदा ओसियां निवासी सुमेर सिंह पूनिया पुत्र भागीरथ पूनिया उसकी मां का परिचित हैं तथा उसके घर आना जाना है। 9 जनवरी के सुबह सुबह आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय पीड़िता की मां घर में नहीं थी।
थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज जांच शुरू की गई है। मामले की जांच उनि रामचंद्र को सौंपी गई है। पीड़िता का मेडिकल अभी तक नहीं हुआ है, पुलिस के अनुसार पीड़िता मेडिकल के लिए तैयार नहीं हुई है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
20 January 2022 03:48 PM