31 July 2025 11:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मौसम विभाग जयपुर ने 1 व 2 अगस्त को बीकानेर में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसी के मद्देनजर जिला कलेक्टर एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बीकानेर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।
कलेक्टर के आदेशानुसार 1 व अगस्त को जिले के समस्त आंगनबाड़ी तथा कक्षा प्री प्राइमरी से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। इस आदेश की पालना सख्ती से करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों सहित कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होंगे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
21 January 2022 05:03 PM