25 April 2022 05:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भाजपा युवा मोर्चा एक बार फिर भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के खिलाफ व बेरोजगारी भत्ते की मांग लेकर प्रदेशव्यापी अभियान छेड़ चुका है। इसी के तहत बीकानेर भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के संयोजक गोविंद सारस्वत ने बताया कि शहर भाजयुमो के आठों मंडलों में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसी के तहत आज गंगाशहर के महावीर चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
बता दें कि कार्यक्रम अभियान के गंगाशहर मंडल प्रभारी मदन गोपाल सोनी व संयोजक गोविंद सारस्वत द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अमृत महोत्सव प्रदेश संयोजक भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री प्रदीप सारस्वत, शिखर चंद डागा, कमल गहलोत, मनीष बाफना, नथमल लिंबा, सुभाष विश्नोई, रविन्द्र जाजड़ा, अशोक सोनी, जय किशन सोनी, अजय सोनी, मोहित सोनी, मनोज सोनी, महेश सोनी, मुल्तान सेवग, धनपत मारु, रायचंद पाणेचा, दामोदर उपाध्याय, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, शशि गहलोत, राधेश्याम विश्नोई, संजय दैया, शुभम उपाध्याय, धनराज पड़िहार, लक्ष्मण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
18 November 2022 11:50 AM