22 September 2020 05:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 23 सितंबर, बुधवार को चार घंटे की बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान सुबह सात बजे से 11 बजे तक शहर के कुछ इलाके प्रभावित होंगे। लेकिन इन इलाकों के निवासियों को परेशानी ना हो, इसलिए एक दिन पूर्व ही कटौती की जानकारी दी जा रही है। बता दें कि रामपुरा बाईपास, बंगला नगर के पीछे, सब्जी मंडी के सामने व सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में बत्ती गुल रहेगी। यह कटौती विद्युत उपकरणों के रख रखाव हेतु की जा रही है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM