28 July 2021 02:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डूंगर कॉलेज में हो रही एम कॉम फाइनल 2020 की परीक्षा में गलत प्रश्न पत्र मिलने का मामला सामने आया है। एमजीएसयू की इस बड़ी गलती ने परीक्षार्थियों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल, एम कॉम फाइनल ईयर के परीक्षार्थियों के कोविड स्पेशल एग्जाम चल रहे हैं। टाइम टेबल के अनुसार आज 28 जुलाई को प्रॉडक्शन मैनेजमेंट-1 की परीक्षा तय थी। टाइम टेबल के अनुसार विद्यार्थी परीक्षा देने डूंगर कॉलेज पहुंचे। लेकिन पेपर खोलते ही परीक्षार्थियों ने खुद को छला हुआ महसूस किया। परीक्षार्थी के अनुसार प्रश्न पत्र के ऊपर प्रॉडक्शन मैनेजमेंट लिखा था जबकि अंदर दिए गए प्रश्न मैटेरियल मैनेजमेंट के थे। जबकि मैटेरियल मैनेजमेंट की परीक्षा 4 अगस्त को होनी है। परीक्षार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को स्थिति से अवगत करवाया। कॉलेज प्रशासन ने यूनिवर्सिटी पर आरोप मढ़कर पल्ला झाड़ दिया। परीक्षार्थियों ने कॉलेज को प्रार्थना पत्र भी दिया है। एमजीएसयू की इस बड़ी लापरवाही ने परीक्षार्थियों का भविष्य संकट में डाल दिया है। सवाल यह है कि परीक्षा प्रश्न पत्र के मामले में आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे की जा सकती है। यह महज छोटी लापरवाही नहीं है बल्कि परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अब देखना यह है कि परीक्षार्थियों को त्वरित न्याय दिया जाता है या चक्कर कटवाकर परेशान किया जाता है। हम आपके साथ टाइम टेबल, प्रश्न पत्र व प्रार्थना पत्र भी साझा कर रहे हैं।





RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
07 November 2025 04:08 PM