02 September 2025 04:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में दूध पीना भी जहर का काम कर सकता है यह अब साबित हो चुका है।लूणकरणसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई एक कार्रवाई यही साबित करती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम ने बीती रात लूणकरणसर के एक घर में रेड की। यहां नकली दूध बनाने का धंधा चल रहा था। मौके से 75 किलो व्हे प्रोटीन, 1200 लीटर सोर्बीटोल केमिकल व 270 लीटर वनस्पति तेल मिला है। फूड इंस्पेक्टर श्रवण वर्मा के अनुसार हरियाणा निवासी विनोद कुमार को अरेस्ट किया गया है। मौके पर मिली सामग्री के सैंपल लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि दूध से क्रीम निकाल लिया जाता है। क्रीम निकले दूध में सोर्बीटोल, वनस्पति तेल व व्हे प्रोटीन मिलाकर नकली मिलावटी दूध तैयार किया जाता है। यह सारा माल हरियाणा से ही लाया जाता है। जिस मकान में यह काम चल रहा था, वह मकान आरोपी ने किराए पर लिया बताते हैं। ख़बर लिखने तक स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर थी। फूड इंस्पेक्टर श्रवण वर्मा, भानुप्रताप सिंह आदि कार्रवाई कर रहे थे।
RELATED ARTICLES
29 September 2026 02:33 PM
08 March 2021 11:47 PM