29 January 2024 11:51 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गणतंत्र दिवस पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को देशनोक पुलिस ने जेल की हवा खिला दी है। पुलिस के अनुसार पांचों आरोपी छंटे हुए बदमाश है। पांचों देशनोक थाने के टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल हैं।
थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार आरोपियों की पहचान मालाणी बास, पलाना, देशनोक थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय अर्जुनराम उर्फ अतिया पुत्र अन्नाराम जाट, बंधड़ा, नोखा थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय सुरेंद्र चिगा पुत्र हड़मानाराम जाट, अगुणा बास, नायकों का मोहल्ला, पलाना निवासी शिवा उर्फ शिवलाल पुत्र गोपालराम नायक, वार्ड नंबर 15 नायकों का मोहल्ला, पलाना निवासी 32 वर्षीय रेवंत राम पुत्र स्वर्गीय रामनारायण नायक व वार्ड नंबर 11, मालाणी बास, पलाना निवासी 23 वर्षीय पवन पुत्र नारायण राम जाट के रूप में हुई है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि पवन देशनोक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूटपाट आदि के 10 मुकदमें हैं। वहीं अर्जुनराम के खिलाफ लूटपाट, मारपीट, चोरी आदि के 7 मुकदमें, शिव के खिलाफ बलात्कार के एक मुकदमें सहित मारपीट डकैती आदि के कुल 4 मुकदमें व रेवंत राम के खिलाफ लूटपाट व मारपीट आदि के 4 मुकदमें दर्ज है। वहीं नोखा निवासी सुरेंद्र के खिलाफ चार मुकदमें हैं। पलाना में सुरेंद्र का ननिहाल है, इसलिए वह यहां आता जाता रहता है। एक साल पहले भी आरोपियों ने लूटपाट की वारदात की थी।
वर्तमान में 26 जनवरी को पलाना निवासी भंवर सिंह पुत्र शेर सिंह राजपूत के साथ डकैती की वारदात हुई। वह पलाना सुजासर सड़क पर चल रहा था तभी पांचों बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर शराब के पैसे मांगे। उसकी जेब में मौजूद एक हजार रूपए ले लिए। परिवादी ने 27 जनवरी को पुलिस को रिपोर्ट दी। आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश व एएसपी ग्रामीण प्यारेलाल व सीओ संजय बोथरा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में एएसआई ईश्वर सिंह मय टीम ने आरोपियों को धर दबोचा। कार्रवाई करने वाली टीम में एचसी नथाराम 48, कांस्टेबल कैलाश 750, कांस्टेबल सुनील 890, कांस्टेबल राजेंद्र 876 व कांस्टेबल तेजाराम 1184 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 September 2020 11:09 PM