09 January 2021 11:52 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की घड़सीसर रोड़ स्थित दुकान से चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात मनोज सोनी की दुकान पर हुई है। आज सुबह जब दुकान के ताले टूटे मिले तो पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरी की पुष्टि हुई है। फुटेज में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं। वहीं परिवादी मनोज ने पुलिस रिपोर्ट में 2500 रूपए नकद, 15 ग्राम सोना व 300 पायजेब चोरी होने की बात कही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई ईश्वर सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
02 February 2021 11:37 AM