01 April 2020 02:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना वायरस से बचने के लिए इन दिनों देशभर में लॉक डाउन है इस संकट की घड़ी में अनेक सामाजिक संस्थाएं अपना अपना धर्म निभा रही है। इसी कड़ी में श्री प्रेमचंद तोलाराम बाफना चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों की सहायतार्थ सात लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है।
श्री प्रेमचंद तोलाराम बाफना चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी के सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने सात लाख का चेक जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम को सौंपा। डॉक्टर वोहरा ने बताया कि इस सहायता राशि में बाफना स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा प्रेमचंद तोलाराम बाफना चैरिटेबल ट्रस्ट दोनों का अंशदान है।
डॉ वोहरा ने बताया कि इसी ट्रस्ट के माध्यम से प्रतिदान चार सौ लोगों के भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।जरूरत पड़ने पर गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए श्री प्रेमचंद तोलाराम बाफना चैरिटेबल ट्रस्ट आगे भी तैयार रहेगा।

RELATED ARTICLES
15 November 2024 09:20 PM