11 August 2026 11:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशे के खिलाफ एसपी मृदुल कच्छावा का ऑपरेशन नीलकंठ लगातार तस्करों के पसीने छुड़ा रहा है। जेएनवीसी पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जेएनवीसी थाने के आसूचना अधिकारी कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव ने डीएसटी की सूचना पर अफीम तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान कतरियासर, जामसर, बीकानेर निवासी 48 वर्षीय बजरंग लाल पुत्र कोजू राम जाट के रूप में हुई है। आरोपी के पास 728 ग्राम अफीम व 20 हजार रूपए मिले। पुलिस ने अफीम, नकदी व स्विफ्ट डिजायर कार जब्त कर ली है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह मध्यप्रदेश के नीमच से मंगवाई थी। मध्यप्रदेश निवासी अशोक कुमार पुत्र गणपत बंजारा मंगलवार सुबह ही बीकानेर आया व बजरंग को अफीम देकर वापिस चला गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बजरंग जेएनवीसी थाना क्षेत्र में किसी को अफीम सप्लाई देने की फिराक में था। वह स्वयं भी अफीम खाता है। प्राथमिक जांच में पुलिस को आरोपी बजरंग के मोबाइल में तस्करी के सबूत मिले हैं। बताया जा रहा है कि आज बजरंग की माता का तेरहवां था।
उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई डीएसटी के एएसआई दीपक यादव को मिले इनपुट के आधार पर की गई। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ सदर शालिनी बजाज के सुपरविजन तथा जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सुथार, कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव 1671, कांस्टेबल नरेश कुमार 1023, मुकेश कुमार 704 व डीएसटी एएसआई दीपक यादव मय टीम शामिल थी। इस कार्रवाई में कांस्टेबल हरफूल सिंह यादव 1671 की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं मध्यप्रदेश निवासी अशोक कुमार की तलाश कर रही है।
RELATED ARTICLES
22 February 2026 11:05 PM