07 April 2023 06:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में जांचें बढ़ने के साथ ही कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। आमजन में कोरोना को लेकर डर भी व्याप्त हो रहा है। पिछले कुछ दिनों कुल 60 केस सामने आएं हैं। जिनमें से 30 मामले अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार के अनुसार शुक्रवार को आई रिपोर्ट्स में कुल 12 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से एक पॉजिटिव चुरू का है, वहीं 11 बीकानेर के हैं। ख़ास बात यह है कि इनमें से मात्र तीन पॉजिटिव में ही कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। बाकी में कोई लक्षण नहीं दिखे।
विशेषज्ञों की मानें तो वैक्सीन लगे होने की वजह से कोरोना से अब डरने की जरूरत नहीं है। जांचें एहतियात के तौर पर की जा रही है।
सीएमएचओ अबरार ने बताया कि फिलहाल जांचें बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन, पीबीएम व सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसी वजह से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि अधिकतर मामले बाहर से लौटे व्यक्तियों से जुड़े हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
17 February 2021 11:11 AM