12 May 2020 11:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस के कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। घटना जयपुर रोड़ स्थित सोसेमू स्कूल के पास की बताई जा रही है। मृतक कांस्टेबल प्रकाश चंद्र बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में तैनात था। मूलत: वह श्रीडूंगरगढ़ के ठुकरियासर का बताया जा रहा है। अभी तक की जानकारी के अनुसार वह मोटरसाइकिल में श्रीडूंगरगढ़ की तरफ जा रहा था। ख़बर लिखने तक श्रीडूंगरगढ़ पुलिस रास्ते में थी। मृतक की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
20 September 2020 08:16 PM