04 May 2022 12:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन की मौत की ख़बर है। वहीं आठ व्यक्ति घायल हुए बताते हैं। सभी घायलों का इलाज पीबीएम ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान मोहन, सुमन व छोटूराम के रूप में हुई है। सभी जैतसर के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी की खरीददारी के लिए परिवार बोलेरो से बीकानेर आ रहा था। इसी दौरान बीछवाल थाना क्षेत्र के हुसनसर फांटे पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।
RELATED ARTICLES
19 March 2026 02:37 PM