17 August 2021 09:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कहते अच्छे इंसान अपनी जिंदगी में जितने अच्छे काम करते हैं, उनकी स्मृतियों में भी उतने ही अच्छे काम होते रहते हैं। बीकानेर के भामाशाह स्व. मूलचंद डागा के परोपकारी जीवन की प्रेरणा से उनकी स्मृतियों में भी लोकहित के कार्य जारी है। स्व.मूलचंद डागा की स्मृति में अब बीकानेर मेडिकल कॉलेज को 60 साइड टेबल भेंट की गई है।
जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया ने बताया कि स्व. मूलचंद डागा के पुत्र एवंत डागा ने अस्पताल के बेड के साइड में लगने वाली 60 टेबलें भेंट की है। ये टेबलें मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मुकेश आर्य व पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही को सौंपी गई।
जैन महासभा के महामंत्री सुरेंद्र बद्धानी ने बताया कि हाल ही में नये बने 60 बेड के कॉटेज में साइड टेबल की जरूरत थी। भामाशाह डागा के आदर्शों पर चलते हुए जनहित में यह 60 साइड टेबलें भेंट की गई।

RELATED ARTICLES
09 June 2020 08:57 PM