14 January 2021 09:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार कोरोना वैक्सीन बीकानेर पहुंच गई है। वैक्सीन आने पर ठीक वैसी ही खुशी का माहौल है जैसे पीढ़ियों बाद बेटी के जन्म पर होता है। स्वास्थ्य भवन में कोवीशील्ड नाम की इस वैक्सीन के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए गए। बाकायदा, पूजा की थाली तैयार थी, पूजा हुई, वैक्सीन के तिलक लगाया गया। पहली खेप में 18490 डोज है। इसे फ्रंट लाइन वर्कर्स को सबसे पहले लगाया जाएगा। वैक्सीन के स्वागत में सीएमएचओ सुकुमार कश्यप सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
बता दें कि वैक्सीन की रक्षा में 24 घंटे आरएसी पुलिस तैनात रहेगी।
RELATED ARTICLES
29 February 2020 11:12 PM