21 November 2021 02:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयपुर के बाद अब बीकानेर में फिर एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ बीएल मीणा के अनुसार बीकानेर आर्मी केंट का 28 वर्षीय जवान पॉजिटिव पाया गया है। उसे क्वॉरन्टाइन कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। बता दें कि हाल ही में जयपुर में कोरोना के काफी केस सामने आए थे। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन भी आशंकित है। बीती रात ही जिला कलेक्टर नमित मेहता ने पीबीएम निरीक्षण के दौरान कोरोना से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। माना ये भी जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं, इस वजह से भी तीसरी लहर से बचाव हो रहा है।
RELATED ARTICLES
26 February 2025 12:02 AM