24 July 2020 09:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर रसद विभाग की महिला अधिकारी सरोज विश्नोई के यहां चोरी करने वाले अजयपाल विश्नोई की जमानत कोर्ट ने खारिज कर उसे जेल भेज दिया है। शुक्रवार को बीकानेर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या तीन माननीय आशीष बिजारणियां की अदालत ने तमाम तथ्यों, परिस्थितियों व आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड पर गौर फरमाते हुए यह निर्णय दिया। महिला अधिकारी सरोज विश्नोई के अधिवक्ता अनिल सोनी ने बताया कि गंगाशहर चौधरी कॉलोनी निवासी अजयपाल विश्नोई ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया था। घटना 15 जुलाई को फरिवादिया जब फौजूवाला गई थी उस दौरान की गई। बता दें कि आरोपी बिना नंबर की टैक्सी में आकर वारदात करता है। वहीं पुलिस के अनुसार यह सारी वारदातें दिनदहाड़े करता है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 December 2023 10:47 PM