25 March 2021 11:25 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देर रात हुए सड़क हादसे में सेना के तीन जवान जिंदा जल गए, वहीं पांच घायल हो गए। घटना सूरतगढ़ के राजियासर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा गांधी नहर 330 आरडी के पास हुई। रात एक बजे सेना की जिप्सी पलट गई, जिससे जिप्सी में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि तीन जवान जिंदा ही जल गए। वहीं अन्य पांच घायलों को ग्रामीणों ने सूरतगढ़ के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जिन्हें बाद में सूरतगढ़ के आर्मी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। आग पर काबू पाने में ग्रामीणों की मुख्य भूमिका रही।
सूत्रों के मुताबिक सभी जवान बठिंडा की 47 ए डी यूनिट के थे। वे सैन्य युद्धाभ्यास के उद्देश्य से सूरतगढ़ आए हुए थे। राजियासर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
03 November 2020 03:09 PM