13 September 2024 12:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चौधरी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय शंकर लाल विश्नोई पुत्र भींयाराम बताई जा रही है। गंगाशहर पुलिस के अनुसार बुधवार को शंकर की मौत हो गई थी। मृतक के एक भाई गोपीराम ने दूसरे भाई श्रवण राम पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि श्रवण राम व उसकी पत्नी सुपारी(शिव प्यारी) ने शंकर लाल के साथ मारपीट की, उसके सिर पर चोट मारी, जिससे उसकी मौत हुई है। परिवादी ने बताया है कि मृतक शंकर आरोपी श्रवण के साथ उसके घर पर ही रहता था। परिवादी के अनुसार घटना के वक्त शंकर सिर पर चोट थी तथा वह खून से लथपथ था, जब तक दूसरे भाई पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वास्तव में शंकर की हत्या हुई है या वह बीमारी से मरा, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक शंकर अविवाहित था। उसे टीबी की बीमारी थी। दूसरी तरफ आरोपी व परिवादी में विवाद भी चल रहा है। मृतक कुल पांच भाई हैं। मृतक, परिवादी व आरोपी तीनों सगे भाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
09 March 2022 06:27 PM