02 October 2020 04:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। धरातल पर काम करके सबको प्रभावित करने जिला कलेक्टर नमित मेहता व उनकी पत्नी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालांकि दोनों को किसी तरह के लक्षण नहीं है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक पहले उनकी पत्नी पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद उन्होंने भी जांच करवाई। उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट किया है। कलेक्टर ने सभी को अपना ध्यान रखने की अपील भी की है।
बता दें कि कलेक्टर मेहता लगभग प्रतिदिन मीटिंग लेते हैं। ऐसे में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, एसडीएम सहित अधिकतर सभी आला अधिकारी उनसे संपर्क में आए हैं। सूत्रों के मुताबिक सभी अपनी जांच करवाएंगे, हालांकि अभी तक किसी को लक्षण प्रतीत नहीं हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर नमित मेहता पीपीई किट पहनकर कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। वहीं लगातार एक्टिव रहकर कार्य कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
05 January 2021 03:16 PM