16 May 2021 01:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। परिजनों की नासमझी से आज एक कोरोना पॉजिटिव महिला को काफी देर तक सड़क पर ही बैठना पड़ा। ऑक्सीजन सिलेंडर लगी इस महिला को सी वार्ड में भर्ती किया गया था। आज उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो चिकित्सकों ने उसे कोविड सेंटर में शिफ्ट करने के लिए भेज दिया। शिफ्ट करने की बात से परिजन बिफर गए। कोविड सेंटर के आगे आम सड़क पर मरीज़ को बिठाए रखा। परिजनों का आरोप था कि प्रशासन व चिकित्सक सब मिले हुए हैं। इसलिए मरीज़ को एक से दूसरी जगह शिफ्ट करने लगे। एक महिला नर्सिंग द्वारा ऑक्सीजन हटा देने का आरोप भी लगाया। परिजन मरीज़ को घर ले जाने पर उतारू हो गए।
पुलिस ने समझाइश की मगर बात नहीं बनीं। बाद में वरिष्ठ चिकित्सकों ने समझाइश कर मरीज़ को कोविड सेंटर में भर्ती करवाया।
चिकित्सकों का कहना था कि पॉजिटिव आने के बाद मरीज को नॉन पॉजिटिव मरीजों के साथ नहीं रखा जा सकता। इसीलिए शिफ्ट किया गया। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 March 2020 05:25 PM