19 January 2022 11:42 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की पहली रिपोर्ट में एक साथ 298 पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं दूसरी रिपोर्ट आनी बाकी है। आज आए पॉजिटिव ग्रामीण इलाकों में पूनरासर, बादनू, महाजन, पूगल, सावंतसर सहित नगरीय क्षेत्र के रानी बाज़ार, जेएनवीसी, डुप्लेक्स कॉलोनी, सुदर्शना नगर, शर्मा कॉलोनी, समता नगर, गोगागेट, जेलवैल, नयाशहर, सिटी, गंगाशहर नई लाइन, गंगाशहर पुरानी लाइन आदि इलाकों से हैं।
बता दें कि सोमवार की हल्की राहत के बाद मंगलवार को कोरोना फिर से बढ़ गया था। जयपुर में इस दिन करीब साढ़े तेईस सौ पॉजिटिव मिले। प्रदेशभर की यही हालत है। ऐसे में कोरोना को हल्के में लेना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कहा है कि कोरोना के पोस्ट कोविड इफेक्ट घातक हो सकते हैं। ऐसे में सावधानी बरतें। देखें सूची




RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
15 February 2021 10:39 PM