21 June 2025 07:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शोभासर माइनर से सात लाख रुपए की मोटरें चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को नाल पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं दो नाबालिगों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कावनी, नाल थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय तनवीर अहमद उर्फ बुलाकी पुत्र रोशन खां, गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ हाल बीकाजी फैक्ट्री के पीछे, आजाद नगर निवासी 43 वर्षीय मिश्राराम पुत्र सुल्तान, सांगटिया, रतनगढ़, चुरू हाल बीकाजी फैक्ट्री के पीछे, आजाद नगर निवासी 20 वर्षीय करण पुत्र राजूराम व उद्दट, हदां थाना क्षेत्र निवासी 26 चैनाराम पुत्र लूणाराम के रूप में हुई है।
थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने शोभासर माइनर से दो मोटर, कॉपर पत्ती अर्थिंग प्लेट व कॉपर केबल चोरी की थी। माइनर की ठेकेदार फर्म ने मामले में रिपोर्ट दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों से दो मोटर भी बरामद की गई है। इन दोनों मोटरों की कीमत सात रूपए है। मामले का मुख्य आरोपी तनवीर अहमद व दो नाबालिग हैं। पकड़े गए अन्य तीनों आरोपियों ने चोरी की मोटरें खरीदी थी। तनवीर ने अन्य आरोपियों को 25-30 हजार प्रति मोटर के हिसाब से मोटरें बेची। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले सोलर में काम करते थे, जहां उन्होंने चोरियां सीखी।
आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली थानाधिकारी विकास विश्नोई मय टीम में हैड कांस्टेबल मनफूल राम 105, हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह 212, कांस्टेबल पवन कुमार 988, कांस्टेबल अजीत सिंह 509 व महिला कांस्टेबल रुखमा 2229 शामिल थी।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
27 February 2022 04:05 PM