30 August 2022 09:01 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तेरापंथ समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ पूनमचंद (पी.सी.) तातेड़ का आज 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गंगाशहर पुरानी लाईन निवासी डॉ पीसी तातेड़ एंजियोग्राफी के लिए जयपुर ईएचसीसी अस्पताल गए थे। इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
पेशे से व्याख्याता रहे तातेड़ प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज, महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी व श्रीगंगानगर में भी सेवाएं दी।
डॉ तातेड़ तेरापंथी सभा के पूर्व अध्यक्ष थे। वहीं वर्तमान में तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी हैं। उन्होंने आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के ट्रस्टी के रूप में सराहनीय सेवाएं दी। वे पुरानी लाइन ओसवाल पंचायती में भी पदाधिकारी रहे।
डॉ तातेड़ अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री का परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा 31 अगस्त, बुधवार की शाम चार बजे गंगाशहर पुरानी लाइन स्थित निज निवास से पुरानी लाइन श्मशान गृह के लिए रवाना होगी। उनके निधन पर समाजजनों ने संवेदनाएं व्यक्त की है।
RELATED ARTICLES
08 August 2025 11:18 PM