08 May 2020 09:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईजी बीकानेर जोस मोहन ने आज चुरू-हनुमानगढ़ के विभिन्न चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण इंटर-स्टेट आवागमन के मॉडिफाइड निर्देशों के मद्देनज़र किया गया। बीकानेर से पहले चुरू की गये आईजी जोस ने लासेड़ी, चावा व भाकरा चेकपोस्ट पर निरीक्षण किया। इस दौरान चुरू कलेक्टर संदेश नायक व चुरू एसपी तेजस्वनी गौतम सहित अधिकारी साथ रहे। विभिन्न चेकपोस्ट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जोस ने गाइडलाइन की पालना के निर्देश दिए। आईजी चुरू से हनुमानगढ़ जिले की विभिन्न चेकपोस्ट के निरीक्षण को निकल गये। यहां नोहर-भादरा, तलवाड़ा व टिड्डी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। आज रात्रि आईजी जोस तलवाड़ा ही रुके हैं। शनिवार को आईजी शेष चेकपोस्ट का निरीक्षण करेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
RELATED ARTICLES
24 December 2023 10:55 PM