09 May 2021 08:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ऑक्सीजन सिलेंडर ही नहीं पीने के पानी की कालाबाजारी भी परवान पर है। हालात यह है कि तीन गुना रेट में टैंकर बुक हो रहे हैं। नहरबंदी की वजह से आजकल पानी रोज नहीं आ रहा है। ऐसे में आमजन परेशान है। गर्मी बढ़ने के साथ परेशानी और अधिक होती जा रही है। मजबूरी में टैंकर मंगवाने पड़ रहे है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर पानी टैंकर वालों ने लूट मचा दी है। ख़बरमंडी न्यूज़ को लगातार शिकायतें मिल रही है। आज बीजेपी पार्षद प्रदीप उपाध्याय को पानी के टैंकर की जरूरत पड़ी। इस पर वे नयाशहर थाने के पीछे विवेक नाथ जी बगीची क्षेत्र के एक टैंकर सप्लायर के पास पहुंचे। स्टिंग ऑपरेशन की तैयारी के साथ पहुंचे उपाध्यक्ष ने कालाबाजारी के सबूत वीडियो में कैद कर लिए। टैंकर सप्लायर पेट्रोल की रेट का बहाना बनाकर तीन गुना तक रेट वसूल रहा है। यही हाल पूरे बीकानेर का है। छोटे से छोटा 200-300 रूपए वाला टैंकर 600 रूपए में दिया जा रहा है। वहीं 450-500 रूपए वाला टैंकर 900 रूपए व सबसे बड़ा टैंकर 1500 रूपए में दिया जा रहा है। कहीं कहीं इससे भी अधिक कीमत वसूली जा रही है। वीडियो में कालाबाजारी साफ उजागर हो रही है।
बता दें कि पिछले कोविड सीजन में भी टैंकर वालों ने खूब लूटा था। इस बार भी वही हालात हैं। अब देखना यह है कि वीडियो सबूत देखकर प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
02 February 2021 11:37 AM