10 August 2021 12:26 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, उदयपुर/बीकानेर। सोमवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में विश्व धर्म संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम अंतराष्ट्रीय आदिवासी दिवस, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन दिवस व भारतीय स्वतंत्रता अमृत महोत्सव दिवस के अवसर पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ एवं भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन एडवोकेट कुलदीप शर्मा थे। इस दौरान शर्मा ने कहा कि गीता पाप नहीं बल्कि पापी को मिटाने की बात करती है। वे आमतौर पर कार्यक्रमों में कम जाते हैं मगर इस कार्यक्रम में गीता की जिस तरह व्याख्या की गई, उससे वे अभिभूत हुए हैं। शर्मा ने आश्वासन दिया कि जब भी इस तरह के कार्यक्रमों में बुलाया जाएगा वे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामकृष्ण गोस्वामी थे। गोस्वामी के वक्तव्य ने मौजूद सभी श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चैयरमेन प्रोफेसर एस एस सारंगदेवोत व उदयपुर शहर सीओ डीवाईएसपी चेतना भाटी भी बतौर अतिथि उपस्थित रहीं।
एडवोकेट संजय गौतम, महेंद्र सिंह सिसोदिया व सुमित डूडी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
10 August 2021 09:05 PM