25 March 2022 01:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ढाबे से दो लाख रूपए लेकर फरार होने के आरोपी को सदर पुलिस ने त्वरित गति से धर दबोचा है। आरोपी की पहचान गुरूरा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी 35 वर्षीय भीम सिंह बोहरा पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है।
दरअसल, दो दिन पूर्व विश्नोई धर्मशाला के पास स्थित ढ़ाबा मालिक ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। आरोप था कि उसके यहां हाल ही में काम पर लगा युवक दो लाख रूपए लेकर फरार हो गया है। सीआई सत्यनारायण गोदारा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड जाने के रास्तों पर निगहबानी शुरू करवाई। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बीती रात आरोपी को नोखा रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।
सीआई सत्यनारायण के अनुसार आरोपी ने दो लाख की चोरी स्वीकार कर ली है। उसके पास से 128500 रूपए बरामद हुए हैं। शेष रूपए आरोपी ने खर्च कर दिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM