28 February 2020 11:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़। बीकानेर। बीकानेर में धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आ रहा है। मामला गंगाशहर में रहने वाले एक परिवार से जुड़ा बताया रहा है। आरोप है कि इस परिवार के एक व्यक्ति को बल प्रयोग कर क्रिश्चियन बना दिया गया है। वहीं कुछ राशि भी दी गई है। कहा जा रहा है कि लंबे समय से यह खेल चल रहा है। आर एस एस के स्वयंसेवक इस परिवार से मिले भी बताते हैं। हालांकि मौके पर उक्त व्यक्ति ने धर्म बदलने की बात से साफ इंकार किया बताते हैं। यहां तक कि गले में पहनें ताबीज़ आदि धार्मिक चिन्हों का अवलोकन भी किया गया, मगर धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई। स्वयंसेवक अभी भी मामले की पड़ताल कर रहे हैं, उनका मानना है कि धर्म-परिवर्तन जैसी घटना हुई है।
RELATED ARTICLES
11 September 2026 09:26 AM
22 January 2023 11:47 PM