01 June 2021 04:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में अनलॉक की अनुमति के बीच कोटगेट थाना क्षेत्र के व्यापारियों ने त्याग की एक और मिसाल पेश की है। ये व्यापारी 2 जून से 7 जून की शाम तक पूर्ण रूप से बाजार बंद रखेंगे। स्वैच्छिक बंदी हेतु केईएम रोड़, स्टेशन रोड़, गंगाशहर रोड़, रानी बाज़ार, खजांची मार्केट, लाभूजी कटला, जैन मार्केट, गुरू नानक मार्केट, तोलियासर भैरूं जी की गली, सट्टा मार्केट, मोडर्न मार्केट आदि ने सहमति प्रदान की है। हालांकि कोटगेट, केईएम रोड़ व फड़बाजार में अब तक खुल रही किराणा की दुकानें पूर्व की भांति सप्ताह में दो दिन ए बी प्लान के तहत खुलेगी। नई गाइडलाइन में अनुमत कोई भी दुकान 7 जून तक नहीं खुलेगी। वहीं मॉल व कॉम्प्लेक्स भी गाइडलाइन के अनुसार बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त डागा बिल्डिंग व कोटगेट सब्जी मंडी ने व्यापारियों ने भी ए बी प्लान से दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। ऐसे में इन बाजारों में 7 जून तक सन्नाटा छाया रहेगा।
यहां के व्यापारियों के इस निर्णय ने कोरोना की थमती आग के फिर से भड़कने का खतरा कम कर दिया है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने इसे व्यापारियों का सराहनीय कदम बताया है।
बता दें कि मनोज माचरा के साथ हुई व्यापारिक संगठनों की बैठक में सोनूराज आसुदानी, विनीत जैन, जतिन यादव, मोहनलाल मावानी, महेश खंडेलवाल, मनोज जैन, पारस कोचर व नरेंद्र गहलोत, मुरलीधर, मन्नूलाल व एमडी चौहा शामिल थे।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
16 July 2020 01:05 PM